इस तरह से पढ़े मस्तक पर लिखी तकदीर को




हथेली की रेखाओं के अलावा मस्तक की रेखाओं से भी व्यक्ति का भविष्य और उसके हावभाव का पता लगाया जा सकता है| आपको बता दें कि ललाट पर दिखाई देने वाली रेखाओं को देखकर भी किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व जाना जा सकता है।

तो आइये जाने कैसे मस्तक पर लिखी तकदीर को पढ़ा जा सकता है-

मंगल रेखा- यदि सपाट ललाट पर मंगल रेखा हो तो ऐसे लोग बहुत जिंदादिल और साहसी होते हैं। बहुत स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है।

बुध रेखा- यह रेखा जिस व्यक्ति के ललाट पर हो वह तेज दिमाग वाला गहराई से सोच-समझकर कार्य करने वाला, चीजों का सुक्ष्म निरीक्षण करने वाला होता है।

बृहस्पति रेखा- शनि रेखा से नीचे गुरु रेखा होती है। यदि ललाट पर बड़ी व स्पष्ट गुरु रेखा हो तो जातक आत्मविश्वासी, साहसी, अध्ययनशील तथा महत्वकांक्षी होता है।

शुक्र रेखा- यह रेखा बुध रेखा से नीचे होती है। यह रेखा पुष्ट हो तो जातक में स्फूर्तिवान, आशावादी, उत्साही, स्वतंत्रता पसंद करने वाले होते हैं।

शनि रेखा- यह ललाट के सबसे ऊपर होती है। शनि रेखा वाले लोग अकेले रहना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों का स्वभाव रहस्यमय होता है। ये लोग कम बोलना पसंद करते हैं। अक्सर मशहूर ज्योतिष या तांत्रिक भी हो सकते हैं।

सूर्य रेखा- यह रेखा जिस व्यक्ति के ललाट पर दिखाई देती है। वे अच्छे गणितज्ञ, यांत्रिक सम्पादक, शासक या नेता हो सकते हैं।

चंद्र रेखा- बाएं नेत्र की भौंह के ऊपर यह रेखा होती है। यह रेखा उन्नत हो तो जातक कलाप्रेमी, विकसित बुद्धि, भावुक, संवेदनशील और धर्म-कर्म में विश्वास रखने वाले होते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post