लड़के लड़की में क्यों होता मतभेद यहाँ,
क्यों लड़की होना निषेध यहाँ
कहते हैं भारत सभ्यताओं का देश है,
पर यहाँ लड़कियों को मारने का अध्यादेश है,
गर मानते हो भगवान है,
तो लड़की दुर्गा का अवतार है,,,
उसकी तो महिमा ही अपरंपार है,,
क्यों करते हो लड़की का अपमान,,,,
वही तो देती है तुम्हें सम्मान,,
पूज़तीं है तुम्हें कह-कह के भगवान,,,
और तुम करते हो लड़की का अपमान,,
सम्मान करो लड़की का,,,
तो अच्छा ही फल पाओगे,,
गर करोगे ज़ुल्म लड़की पर,,,
तो पाप तुम्ही कमाओगे,,
जब लड़की का युग आएगा,,,
तो नज़रे मिलाने में शर्म तुम्हे आएगा,,
ले लो शपथ आज सभी,,,
नहीं करोगे लड़की का अपमान,,
दोगे तुम भी उसे सम्मान,,,
गर ना दे सको सम्मान,,
तो फिर ना करो उसका अपमान,,,
दीक्षा पटेल (श्रुति)
सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
महमूदाबाद सीतापुर (उत्तर प्रदेश)
إرسال تعليق